अन्न महोत्सव कार्यक्रम में गरीबों को किया गया निशुल्क खाद्यान्न वितरण

       

   

रामनगर,चित्रकूट:(स्वतंत्र प्रयाग): सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री ग्रामीण कल्याण योजना के तहत बृहस्पतिवार को विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत रामनगर में अन्न महोत्सव कार्यक्रम में आयोजित गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया। 

जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन प्रसाद शुक्ला सहित विद्यालय के अध्यापक, ग्राम प्रधान रामनगर कामता प्रसाद, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर के प्रधानाध्यापक बृजेश, शिक्षामित्र रामधनी यादव ने अन्न महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया।

 कोटेदार लाल बहादुर यादव व साधन सहकारी समिति रामनगर के अध्यक्ष मारुति नंदन मिश्र द्वारा पात्र गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत लोधौरा बरेठी, ग्राम पंचायत बसिन्हा मे खाद्यान्न वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हरे कृष्ण बड़गैया 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में