सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ साइकिल रैली निकाल कर की नारेबाजी

       

मऊ, चित्रकूट:(स्वतंत्र प्रयाग): स्वर्गीय जनेश्वर मिस्र की जयंती पर सपा के कार्यकर्ताओं ने मऊ क्षेत्र के कई गांवों में साइकिल  यात्रा निकाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की एवं एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना किया।

 बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार, किसानों की समस्या को लेकर जन जन तक सपा के मुखिया अखिलेश यादव का संदेश पहुंचाया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भैया लाल यादव एवं मऊ मानिकपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ निर्भय सिंह पटेल की अगुवाई में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट से रैली की शुरुआत की। 

अहिरी, सुरौंधा, हटवा होते हुये  लालता रोड मे रैली को समाप्त किया गया। रैली में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य पंकज यादव, भोलानाथ खंगार, विनय प्रकाश पांडेय, सुभाष तिवारी, राजू श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी, राममिलन बाजपेई, बच्चा यादव, मुकेश यादव, बाबा शंकर माली, लवलेश यादव, देवेंद्र प्रताप आदि सपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में