किसी भी दशा में महिलाओं का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए: अंजू चौधरी

 

चित्रकूट ब्यूरो:(स्वतंत्र प्रयाग): उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अंजू चौधरी की अध्यक्षता में निरीक्षण भवन में जनपदीय अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न के संबंध में एक बैठक की गई। बैठक में उन्होंने शिक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण, बाल विकास, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, दिव्यांगजन, महिला एवं बाल कल्याण विभाग आदि संबंधित अधिकारियों से महिला उत्पीड़न की समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों में महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्याएं प्राप्त हो तो शासन की मंशा के अनुरूप तत्काल उनका निस्तारण कराया जाए। कहा कि किसी भी दशा में महिलाओं का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।

                           बैठक में उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यसवंत मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, जिला दिव्यांगजन अधिकारी  राजबहादुर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके चौराहा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

तदोपरांत माननीय उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग के द्वारा वन स्टॉप सेंटर एवं बाल संरक्षण गृह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली, उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान घरेलू हिंसा तथा महिलाओं से सभी प्रकार के अपराधों के रजिस्टर की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों/ कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।

इसके पश्चात माननीय उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग के द्वारा निरीक्षण गृह करबी में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई भी किया जिसमें घरेलू हिंसा के तीन मामले, भूमि संबंधी दो मामले, हत्या के दो मामले तथा दहेज व अन्य महिला उत्पीड़न संबंधित मामले प्राप्त हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल  निस्तारण कराया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत जनपद में बच्चों को उपलब्ध कराई गई  धनराशि में से 12 बच्चों का सत्यापन भी किया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री राम बाबू विश्वकर्मा, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी तथा भाजपा नगर उपाध्यक्ष सीमा महेश्वरी, महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर, जिला समन्वय मीनू सिंह आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में