भाजपा मंडल कोरांव व बड़ोखर में कार्यसमिति की बैठक संपन्न

मंडल पदाधिकारियों को विधायक ने दिए टिप्स, बूथ व यूथ को मजबूत करने की अपील

कोरांव,प्रयागराज:(स्वतंत्र प्रयाग):भाजपा मंडल कोरांव व बड़ोखर में बुधवार को कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। जहां बतौर मुख्य अतिथि कोरांव विधायक राजमणि कोल ने बैठक में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए बूथ व यूथ को मजबूत करने की अपील की है।

 बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में विधानसभा का चुनाव होना है, समय अब बहुत कम है। कार्यकर्ता व पदाधिकारी मजबूती के साथ क्षेत्र में काम करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लोगों के बीच प्रचार प्रसार करें। 

पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित कराने का काम करें जिससे 2022 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार पुनः बन सके। विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मेहनत के बदौलत ही 2017 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। 

उनकी लगन व मेहनत से 2022 में भी भाजपा की सरकार बनेगी। बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, बड़ोखर मंडल के मंडल अध्यक्ष रेवती पाल, कोरांव मंडल के मंडल अध्यक्ष संजय सिंह पटेल, बडोखर मण्डल महांमत्री अनिल मिश्रा, शशी द्विवेदी, बबुआन द्विवेदी, सीताराम सिंह,सुमित पांडेय, पंचम लाल मिश्र, अखंड पांडेय समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

अजय प्रताप सिंह 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में