बूथ व यूथ को मजबूत करने के लिए बड़ोखरा में संपन्न हुई कांग्रेस कमेटी की बैठक

प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा

कोरांव,प्रयागराज:(स्वतंत्र प्रयाग): कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर हर गांव कांग्रेस हर बूथ कांग्रेस कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा कोरांव के बड़ोखरा गांव में कांग्रेस कमेटी की एक बैठक संपन्न हुई। 

जहां जिलाध्यक्ष यमुनापार प्रयागराज अरुण तिवारी भी मौजूद रहे। जिनके साथ कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करने के लिए प्रदेश सचिव यमुनापार प्रयागराज प्रभारी वसीम अंसारी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2022 के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस कमेटी की सरकार बनाने की अपील की।

 प्रदेश सचिव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से बूथ व यूथ को मजबूत करने की अपील की है। बैठक की अध्यक्षता गंगोत्री पांडेय एवं संचालन रामजन्म कुशवाहा ने किया।

 कार्यक्रम में राम छबीले मिश्र, आनंद प्रकाश शुक्ला उर्फ बबलू शुक्ला, चंद्रभूषण तिवारी, दिवाकर मिश्रा, दिनेश तिवारी, राजितराम मुखिया, ब्लॉक अध्यक्ष आसाराम मिश्र, रजनीश कुमार, राजाराम विद्यार्थी, रोहिणी पाल, शिवदानी पाल, दिनेश चौधरी, मंगल देव कोल,  आशुतोष, राम मनोज मिश्र, जैकी भाई आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

अजय प्रताप सिंह 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में