पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी व किया निरीक्षण

  चित्रकूट ब्यूरो:(स्वतंत्र प्रयाग): दिनाँक 06.08.2021 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अंकित मित्तल द्वारा पुलिस लाइन्स चित्रकूट में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड के दौरान पुलिस लाईन्स में प्रशिणाधीन आरक्षियों की प्रत्येक टोली की ड्रिल देखी गयी।

 जिसमें आवश्यक सुधार हेतु उस्तादों को दिशा निर्देश दिये गये। थानों से आये पुलिस कर्मियों की ड्रिल देखी गयी। जिसमें कमी पाये जाने पर थानों से आये समस्त पुलिस कर्मियों को लगातार एक सप्ताह तक परेड करवाने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। बाद परेड डायल 112 की दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया।

 डायल 112 प्रभारी को निर्देशित किया गया। डायल 112 एवं पुलिस की अन्य जनहितकारी योजनाओं का प्रसार प्रचार करने हेतु निर्देशित किया।  बैरिक का निरीक्षण कर साफ-सफाई हेतु तथा बैरिक की खिड़कियों में जाली लगवाने हेतु प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स को निर्देशित किया गया।  क्वार्टर गार्द में सलामी लेकर गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चचात  आदेश कक्ष में पुलिस कर्मियों का अर्दली रुम किया गया।                     

 इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह, डायल 112 प्रभारी आर.के सिंह तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

उत्तम शुक्ला

ब्यूरो हेड चित्रकूट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में