करेंट से किसान की मौत,घर में मचा कोहराम

शंकरगढ़,प्रयागराज:(स्वतंत्र प्रयाग): करेंट की चपेट में आने से एक युवा किसान की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार की रात का है। हादसे की जानकारी परिजनों को बुधवार की सुबह, तब हुई, जब परिजन उसे जगाने के लिए पहुंचे तो चारपाई पर उसका निर्जीव शरीर पड़ा था। इस हादसे की सूचना मिलने पर मुकामी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेजा। युवक की मौत से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है। 

यह घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के छतरगढ़ गांव की है। जानकारी के मुताबिक छतरगढ़ निवासी श्याम बिहारी (23) घर पर रहकर खेती-किसानी कर परिवार की आजीविका चलाता था। 

सोते समय हुआ हादसा

बताया जाता है कि बीती रात वह बरामदे में चारपाई डालकर सोया हुआ था। गर्मी से राहत पाने के लिए उसने एक फर्राटा पंखा पैर की तरफ लगा रखा था। रात में सोते समय पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से श्याम बिहारी की मौत हो गई।

इस हादसे कीजानकारी परिजनों को सुबह हुई। काफी देर तक श्याम बिहारी के नहीं उठने पर परिजन उसे जगाने पहुंच गए तो उसका शरीर निर्जीव हो चुका था। जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी गुडिय़ा का रो-रोकर बुरा हाल है। श्याम बिहारी को सालभर पहले ही एक बेटी हुई थी। 

इस हादसे की जानकारी मिलने पर नारीबारी चौकी इंचार्ज मनीष कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेजा। चौकी प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पंखे में करंट उतरता है, इसकी जानकारी घरवालों को नहीं थी। इसी वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल घर के कमाऊ सदस्य की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

आलोक गुप्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में