मंडलायुक्त, आईजी,तथा जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर लिया जायजा

 बाढ़ राहत केंद्रों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

प्रयागराज:(स्वतंत्र प्रयाग):मण्डलायुक्त  संजय गोयल, आईजी के0पी0 सिंह एवं जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री तथा डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने सोमवार को दारागंज, बघाड़ा, सलोरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दारागंज से एनडीआरएफ टीम के साथ नांव से छोटा बघाड़ा, सलोरी एवं दारागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां के लोगो से जानकारी ली तथा उन लोगो को बनाये गये बाढ़ राहत केन्द्रों में अवस्थापित होने के लिए कहा है।

 उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है साथ ही साथ नांवों से निरंतर भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाये रखने के लिए भी निर्देशित किया है। मण्डलायुक्त, आईजी एवं जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के बाद बनाये गये बाढ़ राहत केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। 

उन्होंने कैण्ट हाईस्कूल तथा अन्य बाढ़ राहत केन्द्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ राहत केन्द्रों पर मोबाइल टाॅयलेट की व्यवस्था किये जाने तथा राहत केन्द्रों पर चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ उन्होंने बाढ़ राहत केन्द्रों पर खाने, पीने के पानी, प्रकाश, साफ-सफाई, दवाई तथा डस्टबिन रखाये जाने के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की निरंतर सुनिश्चितता बनाये रखने के लिए निर्देशित किया है। 

साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया है यदि बाढ़ राहत केन्द्रों पर कोई भी कमी पायी जाये, तो तत्काल उसकों दूर करते हुए व्यवस्थायें सुनिश्चित रखी जाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर   विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में