थाना मऊ पुलिस द्वारा अपहृता बरामद, अभियुक्त भी गिरफ्तार

       

मऊ,चित्रकूट: (स्वतंत्र प्रयाग): पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अंकित मित्तल के निर्देशन में अपहृतों/गुमशुदाओं की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में गुलाब त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक मऊ के मार्गदर्शन में उ0नि0 कन्हैयालाल बक्श सिंह तथा उनके हमराही द्वारा अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 

उल्लेखनीय है कि दिनाँक 18.06.2021 को थाना मऊ में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी नाबालिक लड़की कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है, इस सूचना पर थाना मऊ में मु0अ0सं0 106/21 धारा 363 भादवि0 बनाम अज्ञात पजीकृत किया गया। 

प्रभारी निरीक्षक मऊ द्वारा अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 कन्हैयालाल बक्श सिंह को लगाया गया। उ0नि0  कन्हैयालाल बक्श सिंह तथा उनके हमराही द्वारा अथक प्रयास करते हुए दिनाँक 07.08.2021 को अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।

 विवेवचना से प्रकाश में आये अभियुक्त शिवशंकर पुत्र अंशूलाल निवासी त्रिपुरार थाना पुरवा उन्नाव जनपद उन्नाव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। पीडिता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 366/376 भादवि0 व 06 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।

                         

 गिरफ्तारी करने वाली टीम मे उ0नि0  कन्हैयालाल बक्श सिंह थाना मऊ, आरक्षी अंकित तिवारी, महिला मुख्य आरक्षी तहरून निशा शामिल रहे।

उत्तम शुक्ला

ब्यूरो हेड चित्रकूट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में