यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों का सामान्य संपर्क टूटा

       

मऊ,चित्रकूट:(स्वतंत्र प्रयाग):यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से यमुना का पानी नालों के रास्ते से रपटा के ऊपर आ गया है। जिसके कारण कई गांवों का आवागमन बाधित होने से स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। 

मऊ सहित तिरहार क्षेत्र मे यमुना नदी का जलस्तर बढने से विभिन्न गांव के लोगों की मुसीबतें भी बढ़ गई है। मवई रपटे में नाला का पानी रफ्टा के ऊपर  भर गया है। लोगों के आने जाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने नाव की व्यवस्था की है, जिससे कि बीमार एवं जरूरतमंद लोगों को आवागमन में दिक्कत ना हो सके।

 इस रोड पर मवई एवं  बरवार आदि गांव आते हैं। इसी प्रकार बरहा और घुरेहटा गांव के मध्य नाले का पानी रपटा में भर गया है। जिसके कारण घुरेहटा, पाली , परदवां गांवों से संपर्क टूट गया। स्थानीय लोगों का नाव के माध्यम से आवागमन हो रहा है।

मऊ कस्बे के डांकबगले के आसपास की बस्ती के पास जल भराव हो रहा है। लोग तेजी से बढ़ रहे जल स्तर को लेकर भयभीत हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में