यमुना में लगातार बाढ़ से जनजीवन प्रभावित

     

 मऊ,चित्रकूट:(स्वतंत्र प्रयाग):मैदाना रोड मे नाला व पुलिया के ऊपर सड़क मे लगभग 4 फुट पानी आ जाने से एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क मऊ तहसील मुख्यालय से टूट गया है। अब सुरौंधा होकर लोग आ-जा रहे हैं। 

मैदाना रोड होकर अभी तक    चकौर,सखौंहा,सिकरौ,बबुंरा,हन्नाबिनैका,सुहेल,बराछी , कटैया खादर, शिरावल आदि गांवों के लोगों का आवागमन होता था।

 लेकिन मैदाना नाले मे यमुना नदी के बाढ़ का पानी पुलिया के ऊपर रोड पर भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है। मंडौर, मवई कला का नाला व शेषा सुबकरा नाला, कोटरा नाला के ऊपर सड़क पर जल भराव होने से पहले से ही दर्जनों गांव का दर्जनों गांव का आवागमन बाधित है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग आवश्यक कार्य के बावत नाव के जरिए आना-जाना कर रहे हैं। 

                    

फिलहाल मवई कला गांव यमुना की बाढ़ से चारों तरफ से घिर गया है। यमुना नदी की बाढ़ से विस्थापित हुए पांच परिवारों को गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में ठहराया गया है। मैयादीन, मंगेश, भुस्सू, रवि, राजाराम के परिवार के लोगों को गैस, चूल्हा, राशन, लाइट की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

उत्तम शुक्ला 

ब्यूरो हेड चित्रकूट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में