राजेश शुक्ला जिला महामंत्री, संतोष त्रिपाठी बने जिला उपाध्यक्ष यमुनापार

काशी क्षेत्र के अनुमति के बाद जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने की घोषणा

यमुनापार के कार्यकर्ताओ में हर्ष 

शंकरगढ़,प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया  की काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने यमुनापार जिले के दो जिला पदाधिकारियो के नियुक्त की अनुमति प्रदान की है।

 जिस पर जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने शुक्रवार को जिला उपाध्यक्ष रहे राजेश शुक्ल को नवीन जिम्मेदारी महामंत्री का दायित्व सौपा है। वही पूर्व जिला मंत्री व जिला मीडिया प्रभारी रहे संतोष त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष के नवीन दायित्व की जिम्मेदारी सौपी है। जिससे यमुनापार जिले के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ मे हर्ष व्याप्त है। 

जिस पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शोभनारायण द्धिवेदी,राजेश्वरी तिवारी, इं.जगदीश सिंह यादव,सुभाष सिंह पटेल,धर्मराज पाल,हरिदेव धूरिया,शिवराम सिंह परिहार, अनूप केसरवानी,अजय प्रताप सिंह,प्रदीप कुमार मिश्र,गिरीश कुमार चतुर्वेदी आदि ने शुभकामनाऐं देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। वही जिलाध्यक्ष ने उक्त जिला पदाधिकारियो के नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाऐं प्रेषित की है।

आलोक गुप्ता 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में