विपक्ष के पास अपराध का इतिहास, भाजपा के पास विकास है: सिद्धार्थ नाथ सिंह

 

प्रयागराज:(स्वतंत्र प्रयाग):शहर पश्चिमी में सपा के पास सिर्फ अपराध के इतिहास का बही खाता है और भाजपा के पास विकास की बही खाता है यह बातें शहर पश्चिमी विधायक व कैबिनेट मंत्री  सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भाजपा द्वारा आयोजित जमुनापट्टी मंडल कार्य समिति की बैठक जलालपुर घोसी एवं मंडल खुल्दाबाद मंडल कार्य समिति मंडल कार्यालय में कही।

 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंडल कार्य समिति की बैठक दीप प्रज्वलन एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ करते हुए संबोधित किया विधानसभा शहर पश्चिमी में पिछले 30-35 सालों का विपक्ष के पास सिर्फ लूट हत्या भूमि कब्जा और अपराध का बही खाता है।

मैंने साढ़े चार सालों में भगवतपुर में ब्लॉक निर्माण, सौ बेड अस्पताल,गांजा गांव में उद्योग, आधुनिक एयरपोर्ट, सूबेदारगंज का आधुनिकीकरण स्टेशन,पुल, अनेक सड़कों के चौड़ीकरण की जाल तथा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना आदि बही खाता बनाया है। हर गांव को मुख्य सड़क से जोड़ा है।

अपराधियों की जात को गद्दी से रद्दी बनाकर रखा है। कानून राज कायम हुआ है,तभी कई उद्योग शहर पश्चिमी में आ रहे है। हर भाजपा कार्यकर्ता विकास कार्यो को जन जन तक जागृत करें।वैश्विक कोरोना महामारी के दौर में हर गरीब परिवार निःशुल्क खाद्यान्न देने का कार्य योगी सरकार ने किया।

भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं से हर परिवार को लाभांवित कराया है। मैंने कहा था कि जो जैसा बीज बोएंगे वैसा ही वातावरण होंगे। पहले जाति और धर्म तथा अपराध के बीज बोया था तो जीवन और जीविका दोनों संकट में थे। 2017 में विकास का बीज बोया तो शहर पश्चिमी की नई पहचान विकास बन चुका है।लेकिन कार्यकर्ता मुगालते में न रहे,जनता के बीच घर घर से संवाद कर विकास के पन्ने खोलकर जनजागरण करते रहे।

प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा व मंडल प्रभारी डॉ कृतिका अग्रवाल ने कहा पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ अध्यक्ष,सेक्टर संयोजक तथा मंडल पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ताओं को जनभागीदारी से साथ जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी तथा कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह द्वारा कराए गए कार्यो का जनजागरण करें।

 हर कार्यकर्ता दस बड़े विकास कार्यो को गांव वासियों को अवश्य बताते रहे। 2022 भाजपा कार्यकर्ताओं की असली परीक्षा है। हमनें हर मोर्चे को जीता है 2022 भी जीत कर विकास की पहचान का स्तम्भ बनाएंगे। इससे पहले कालिंदीपुरम में भाजपा कार्यकर्ता दिलीप राठौर,नरेश गुप्ता के आवास पहुँचे और कुशलक्षेम लिया।

अचानक नगीना जलेबी के दुकान पीपलगांव  पहुँच कर गुड़ही जलेबी का लिया स्वाद

घोसी जलालपुर से लौटते समय अचानक पीपलगांव बाजार में नगीना जलेबी वाले दुकान के सामने गाड़ी रुक गयी,दुकान में पहुँच कर कहा नगीना जलेबी वाले की दुकान का बड़ा नाम सुना है जलेबी खिलाओं,दुकानदार को उम्मीद नही था कि उत्तर प्रदेश सरकार का मंत्री दुकान में जलेबी खाने आएंगे।

बड़ी प्रसन्नता के साथ जलेबी तैयार करने की विधि दिखाया फिर गुड़ही जलेबी का रसास्वाद लेकर अगले कार्यक्रम की ओर चल पड़े। न्याय बिहार कालोनी सुलेमसराय में शिव बाबू दुबे के साथ वृक्ष रोपित कर वृहद वृक्षारोपण की अपील किया। भाजपा कार्यकर्ता चंदन गुप्ता के पिता के निधन पर सीडीए पेंशन कालोनी न्यू कैंट पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।

              इस मौके काशी प्रान्त महामंत्री संतोष सिंह पटेल,रामा नंद पाल,संजय श्रीवास्तव,राजेश सिंह पटेल,सुरेश पासी,राजेश सिंह सिंगरौर, राजू राय, कमलेश मिश्र, श्रवण पाल, रामानंद प्रजापति,प्रेम नारायण केसरवानी, ज्ञान बाबू केसरवानी, चंद्रशेखर ओझा आदि ने विचार रखें। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में