सर्पदंश से महिला की हुई मौत

फ़ाइल फ़ोटो

मंझनपुर, कौशाम्बी:(स्वतंत्र प्रयाग):पिपरी कोतवाली क्षेत्र के काठगांव में शुक्रवार सुबह एक महिला को सांप ने डंस लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी हुई तो वह महिला को अस्पताल लेकर भागे। लेकिन महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के चक नगर प्रथम निवासी अफरोज मियां फल विक्रेता है। उनका ननिहाल पिपरी के काठगांव में है। अफरोज की मां मजीदुन बेगम चार दिन पहले अपने मायके काठगांव गई थी। 

शुक्रवार सुबह वह कुछ काम कर रही थी, तभी सांप ने उन्हें डंस लिया। इसकी जानकारी महिला ने अपने भाई को दी। परिजन मजीदुन बेगम को इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। जब तक वह अस्पताल पहुंचते, तब तक मजीदुन बेगम की मौत हो चुकी थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

 काठगांव पहुंच अफरोज अपने मामा के साथ मां मजीदुन बेगम के शव को मंझनपुर लाए। मृतक मजीदुन बेगम का छोटा बेटा शहरोज मियां अजमेर शरीफ गया था। उसे जानकारी दी गई। शहरोज शनिवार को सुबह घर पहुंचा तो उसके बाद महिला के शव का बैंक आॅफ इंडिया बैंक के सामने कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया। 

विकास मिश्रा 

ब्यूरो हेड कौशाम्बी



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में