शांति भंग एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने के जुर्म में कौंधियारा पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
यमुनापार,प्रयागराज:(स्वतंत्र प्रयाग): पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन पर क्षेत्राधिकारी बारा अवधेश कुमार शुक्ला के कुशल नेतृत्व में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्ष कौंधियारा प्रिंस कुमार दीक्षित द्वारा गठित टीम का नेतृत्व कर उप निरीक्षक नवीन कुमार सिंह मय हमराही के साथ शांति भंग एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने के जुर्म में अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त प्रथम पक्ष शिव नरेश तिवारी पुत्र स्व. गोपीनाथ तिवारी उम्र 49 वर्ष व द्वितीय पक्ष रामनरेश तिवारी पुत्र स्व. गोपीनाथ तिवारी उम्र 64 वर्ष व आशुतोष तिवारी पुत्र रामनरेश तिवारी उम्र 28 वर्ष निवासी गण पीड़ी थाना कौंधियारा जनपद प्रयागराज को शांति भंग के अंदेशा में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।
सुरेन्द्र पांडेय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें