कुएं में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

शंकरगढ़,प्रयागराज:(स्वतंत्र प्रयाग): यमुनापार के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को दो बच्चे कुएं में डूबकर काल-कवलित हो गए। यह हादसा खेल के दौरान हुआ। जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस समय आसपास कोई बड़ा नहीं था। जानकारी होने पर लोगों ने प्रयास कर दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

यह हादसा शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़ी कला गांव में हुआ। जानकारी के मुताबिक पहाड़ी कला निवासी रामजीत आदिवासी पूरे परिवार के साथ धान की रोपाई करने के लिए खेत पर गए थे। जबकि घर के राम जी का लड़का अमन और भाई श्याम जी का लडक़ा दीपक घर पर था। बताया जाता है कि तीन और चार वर्षीय दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान बाहर स्थित कुएं में जा गिरे और किसी को इसकी कानों-कान खबर नहीं लग पाई।

इसी दौरान घर में दूसरे कमरे में रही बुआ मीना और छोटकई और पड़ोस के लोग रामजी के घर की तरफ गए, जहां दोनों बच्चे नजर नहीं आए। इस पर मामले की जानकारी रामजी व उनके परिवारीजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर आए और खोजबीन शुरू हुई। इसी दौरान किसी ने कुएं में झांका तो पता चला कि दोनों का शव कुएं में उतराया हुआथा।

इसके बाद आनन-फानन में दोनों बच्चों का शव कुएं से निकाला गया। इस हादसे की जानकारी होते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। अबोध बच्चों की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि राम जी के दो लड़के थे। जबकि श्याम जी के एक लड़का और एक लड़की जुड़वा पैदा हुए थे जिसमें से लड़की की मौत उसी समय हो गई थी। श्याम जी इस समय अपनी पत्नी के साथ सूरत में है।

आलोक गुप्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में