मिर्जापुर के पांचों विधानसभा सीट इस बार समाजवादी पार्टी की झोली में होगी: नरेश उत्तम

मिर्जापुर:(स्वतंत्र प्रयाग): समाजवादी पार्टी द्वारा मड़िहान विधानसभा के ददरा स्थित शैलेश पटेल के आवास पर रविवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष रहे। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ एवं सेक्टर कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक करते हुए 2022 के चुनाव का बिगुल फूंका। 

प्रदेश अध्यक्ष ने एक बूथ 40 युद्ध के तर्ज पर कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में कमर कसकर उतरने का कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी व संचालन मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष शैलेश पटेल ने किया। 

समीक्षा बैठक में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद सुबह से चलकर दोपहर में मड़िहान विधानसभा के मड़िहान में व राजगढ़ स्थित ददरा समीक्षा बैठक में पहुंचा हूं। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को वादा करके आया हूं कि मिर्जापुर के सभी पांचों विधानसभा सीट इस बार समाजवादी पार्टी की झोली में होगी।

 अगर इसी तरह बूथ से लेकर सेक्टर का कार्यकर्ता तन मन धन से लगेंगे तो आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भारी जीत हासिल करेगी और प्रदेश का मुख्यमंत्री हमारा होगा।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के 399 मड़िहान विधानसभा के कद्दावर नेता एवं अभी हाल में ही भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सुधीर कुमार पटेल के नेतृत्व में राजगढ़ चौकी के पास हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं महिलाओं पूर्व प्रधान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों वर्तमान प्रधान द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का बहुत ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया।

 ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन मड़िहान की धरती पर किया गया इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा सुधीर कुमार पटेल को आशीर्वाद दिया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मिर्जापुर 

सुनील कुमार पांडेय, अरविंद पटेल प्रधान, राजेश यादव, दिलीप दुबे, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार पांडेय, सत्यम त्रिपाठी, मोहम्मद कैस, श्रीनाथ सोनकर, बृजेश मिश्रा, रत्नेश विश्वकर्मा, आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

राजगढ़ में हुए समीक्षा बैठक कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, पूर्व विधायक जगदंबा सिंह , पूर्व सांसद फूलपुर नागेंद्र सिंह, राम कुमार निषाद इत्यादि लोग रहे। उस कार्यक्रम की जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह ने।

अखिलेश तिवारी 

ब्यूरो हेड मिर्जापुर 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में