पल भर का नशा, जीवनभर की सजा’

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर भाजपाइयों ने चलाआ अभियान, 75 लाख लोगों को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य

शंकरगढ़,प्रयागराज:(स्वतंत्र प्रयाग): नशे की गिरफ्त में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रही युवा पीढ़ी को इस दलदल से निकालने के उद्देश्य को लेकर भाजपाइयों ने से नशामुक्ति अभियान शुरू किया है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आज से शुरू किए गए इस अभियान के तहत कुल 75 लाख लोगों को नशे के दलदल से निकालने का लक्ष्य लेकर सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जागरुकता रैली निकाली और लोगों को जागरुक किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती (यमुनापार) की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत शंकरगढ़ क्षेत्र में बैनर-तख्ती लेकर जागरुकता रैली निकाली और लोगों को जागरुक किया। नशे से होने वाले नुकसान से अवगत कराया और नशामुक्ति का फायदा भी गिनाया। 

‘हम सबका है एक ही नारा, नशामुक्त हो देश हमारा’, ‘पल भर का नशा, जीवनभर की सजा’ जैसे नारों के साथ कार्यकर्ताओं की टोली ने कस्बे के सदर बाजार, लाइनपार, रामभवन, पुरानी बाजार आदि जगहों पर भ्रमण किया और लोगों को जागरुक किया।

जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि यह अभियान 75 लाख लोगों को नशामुक्त बनाने का है। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। इसकी रूपरेखा बनाई जा रही है। उन्होंने आम जन सेभी सहयोग की अपेक्षा की है। 


जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर किया अभिनंदन

जागरुकता रैली के उपरांत भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने महिला अस्पताल परिसर में भाजपा नेता संतोष त्रिपाठी का स्वागत-अभिनंदन किया। भाजपा नेता संतोष त्रिपाठी (प्रबंधक, नवोदित शिक्षा केंद्र लाइनपार) को हाल ही में पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। 

नशामुक्ति जागरुकता कार्यक्रम और अभिनंदन समारोह में चेयरमैन लल्लू कनौजिया, सभासद सुधा गुप्ता, जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार, जिला कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी, सुजीत केसरवानी, अमरेश तिवारी, राज सरोज, मनोज पासी, मसुरियादीन वर्मा, रंजीत पाल, उमा वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मूलचंद्र गुप्ता, मंडल मंत्री कुशल जैन, मंडल उपाध्यक्ष सोमनाथ वर्मा,मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी,रामानुज गुप्ता, गीता सिंह, डा. प्रेमचंद्र, अखिलेश सिंह,पंकज केसरवानी,नितेश केसरवानी,पल्लवी केसरवानी आदि मौजूद रहे।

आलोक गुप्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में