आकांक्षा सोनकर के प्रदेश मंत्री बनने पर कार्यकताओं ने किया भंडारा

शंकरगढ़,प्रयागराज:(स्वतंत्र प्रयाग): भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा (यमुनापार) की अध्यक्ष आकांक्षा सोनकर को प्रदेश मंत्री बनाए जाने की खुशी में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने परानू बाबा के दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

सावन के महीने में परानू बाबा बरगढ़ में आयोजित इस भंडारे में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर ने भी सहभागिता की। उन्होंने परानू बाबा का दर्शन-पूजन किया और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाया।  इसके साथ ही भंडारे में सहभागिता कर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया। अंत में भंडारे के आयोजक अनूप जायसवाल ने सभी के सहयोग के लिए आभार जताया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर भाजपा में लंबे समय से हैं। स्टेनली रोड निवासी आकांक्षा सोनकर की लोकप्रियता, लगन व कार्यशैली को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने बीते दिनों उनकी जिम्मेदारी में इजाफा किया था।मौके पर अनूप जायसवाल, नितेश केसरवानी, ममता साहू,उमा वर्मा,आशीष सोनकर आदि लोग रहे। 

आलोक गुप्ता 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा