ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 मऊ,चित्रकूट:(स्वतंत्र प्रयाग): पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अंकित मित्तल के निर्देशन में गुमशुदाओं/अपहृतों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के क्रम मे गुलाब त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक मऊ के मार्गदर्शन में  उ0नि0  मेवालाल मौर्या  तथा उनकी टीम द्वारा अपहृता को सकुशल बरामद करते हुये अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

         उल्लेखनीय है कि दिनाँक 20.02.2021 को थाना मऊ में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी कि मनधूमन उर्फ राजा पुत्र पप्पू निवासी किटहना औझर थाना मऊ जनपद चित्रकूट उनकी नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। 

इस सूचना पर थाना मऊ में मु0अ0सं0 33/21 धारा 363/366 भादवि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट बनाम मनधूमन उर्फ राजा पुत्र पप्पू निवासी किटहना औझर थाना मऊ जनपद चित्रकूट पंजीकृत किया गया। मुकदमें की विवेचना तथा अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्त को गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 मेवालाल मौर्या को लगाया गया।  

उ0नि0  मेवालाल मौर्या एवं उनकी टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुये दिनाँक 30.07.2021 को उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद करते हुये अभियुक्त मनधूमन उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम मे उ0नि0 मेवालाल मौर्या  थाना मऊ, आरक्षी अरविन्द कुमार मौर्य, महिला आरक्षी काजल सिंह  शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में