सत्संग मंडल ने मनाया राजा महेंद्र प्रताप सिंह का 75वां जन्मदिन

शंकरगढ़,प्रयागराज:(स्वतंत्र प्रयाग): शंकरगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। सत्संग मंडल के बैनर तले राजभवन परिसर में यह दिन हीरक जयंती के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सत्संग मंडल ने सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं और अभिनंदन किया। 

पूर्वाह्न दस बजे से आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में सत्संग मंडल के सदस्यों ने दीर्घायु की कामना करते हुए पूरे विधि-विधान से हवन पूजन किया। इसके उपरांत भोज का आयोजन किया गया। भोज का आयोजन सत्संग मंडल की टीम द्वारा किया गया। 

टीम के सदस्यों ने अपने ही हाथों से भोजन तैयार किया। इस मौके पर गोरेलाल सिंह बरगड़ी हाउस, नारसिंह सोलंकी कामदार साहेब,वंश बहादुर सिंह, त्रियुगीकांत मिश्र, जगत नारायण, किशोरी लाल, बृजभानु सिंह, नंदलाल यादव, अमरनाथ यादव, राजेश यादव, सूरजपाल सिंह, ताजेंद्र बहादुर सिंह, जगदीश प्रसाद पाल, जगत गुप्ता, सरदार जी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

शंकरगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह के 75वें जन्मदिन के मौके पर तमाम स्थानीय लोगों ने शुभकामना देते हुए दीर्घायु की कामना की है। इसमें नगर पंचायत शंकरगढ़ के तमाम व्यापारी और संभ्रांत लोग शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में