भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रयागराज सांसद का जन्मदिन

लालापुर,प्रयागराज:(स्वतंत्र प्रयाग):  मनकामेश्वर मंडल लालापुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एक दूसरे को लड्डू खिलाकर प्रयागराज सांसद रीता बहुगुणा जोशी का जन्मदिन मनाया।साथ ही मनकामेश्वर मंदिर में सांसद के दीर्घायु के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश तिवारी (मीडिया प्रभारी-  कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह उत्तर प्रदेश)मौजूद रहे।मनकामेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है कि हम सभी कार्यकर्ता एक साथ सांसद का जन्मदिन मना रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने कहा कि बारा क्षेत्र से सांसद रीता बहुगुणा जोशी का बहुत ज्यादा लगाव था और लालापुर क्षेत्रवासियों को जल्द ही पेयजल संकट से निजात मिल जाएगा।

साथ ही लालापुर क्षेत्र की जनता को जो बिजली संबंधित समस्या है उसे भी जल्द प्रयागराज सांसद द्वारा दूर किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रतिनिधि शंकरलाल पाण्डेय, मनकामेश्वर मंडल महामंत्री शैलेंद्र कुमार पाण्डेय, आंनद मिश्रा,मंडल मीडिया प्रभारी दीपक पांडेय, दिनेश मिश्रा,सेक्टर संयोजक मनोज त्रिपाठी,रामजानकी जनकल्याण समिति अध्यक्ष शिवेंद्र पाण्डेय,होरीलाल केशरवानी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

दीपक पांडेय 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में