पीआरवी कर्मियों ने रास्ता भटकी महिला को परिजनों को किया सुपुर्द

 चित्रकूट ब्यूरो:(स्वतंत्र प्रयाग): जनपद चित्रकूट पीआरवी 4425 थाना मऊ अंतर्गत दिनाँक 14/07/2021 को समय 17:47 बजे इवेंट संख्या 10877 द्वारा घटनास्थल मऊ बस स्टैंड थाना मऊ से कॉलर गुड़िया द्वारा सचूना दी गयी कि घर में एक महिला आकर बैठ गयी है और जा नही रही है और हाथ में शीशे की बोतल में कुछ ली है बोलने पर उसे निकालती है। 

 इस सूचना पर पीआरवी तत्काल अल्प समय में घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंच कर पीआरवी कर्मियों को जनकारी हुई कि महिला कि दिमागी हालत ठीक नही है। पीआरवी कर्मियों द्वारा महिला से उसका नाम पता पूछा गया तो महिला ने अपना नाम सरिता पत्नी धीरेंद्र निवासी मनोहर गंज- सीतापुर, कोतवाली कर्वी बताया ।

 पीआरवी कर्मियों ने इस संबंध में  सीतापुर की पीआरवी 2027 को बताया। पीआरवी 2027 ने मनोहर गंज जाकर पता लगाया तो गांव में महिला का ससुर ननकु सिंह मिले। महिला के ससुर ने बताया कि मेरी बहु अपने मायके टिकरा पूरब पताई जा रही थी। 

जो रास्ता भटक गई है। पीआरवी कर्मियों ने ग्राम प्रधान टिकरा और महिला के पिता कल्लू को सूचना दी। महिला के पिता और ग्राम प्रधान आ गये। महिला को उसके पिता कल्लू और ग्राम प्रधान टिकरा को सकुशल सुपुर्द किया गया।घटना के संबंध में थाना प्रभारी को भी बताया गया।

                      पीआरवी स्टाफ मे 

कमांडर - का. वरुण कुमार

पायलट - होमगार्ड अयोध्या प्रसाद शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में