जिपं अध्यक्ष की जीत देवतुल्य कार्यकर्ताओं के मेहनत की जीत है: विभवनाथ




2022 मे भी पुनः परचम लहराने के उद्देश्य पर अभी से जुटे कार्यकर्ता


घूरपुर,प्रयागराज:(स्वतंत्र प्रयाग): जिला पंचायत चुनाव में अथक परिश्रम कर असंभव को संभव बनाने वाले देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेनहत किसी से छिपी नहीं है।

 जो विश्व मे जानी जाती है। उक्त बाते जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने भाजपा प्रत्याशी डाँ.वी.के. सिंह को जिला पंचायत प्रयागराज अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जीत की बधाईं एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व जिला पंचायत सदस्यों एवं जिले के नागरिकों का हृदय से आभार जताते हुए व्यक्त कर कहा सभी ने अथक परिश्रम करके भारतीय जनता पार्टी पर जो विश्वास जताया है।

 और मोदी योगी के विकास वादी नीतियों पर मुहर लगाया है। उसके लिए भाजपा यमुनापार सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती है। वास्तव मे यह जीत हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की जीत है। श्री भारती ने कार्यकर्ताओं से 2022 मे भी परचम लहराने के उद्देश्य से अभी से जुटने का आह्वान किया। 

उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए जिलाध्यक्ष यमुनापार के नीतियो के जीत बताकर डाँ. वीके सिंह के जीत को जनता के विकास की जीत बताई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा