पूर्व सांसद भाजपा नेता शरद त्रिपाठी का निधन
देवरिया (स्वतंत्र प्रयाग) : उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर नगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रहे तथा देवरिया के सांसद रमापतिराम त्रिपाठी के बेटे शरद त्रिपाठी (50) का गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में बुधवार देर रात निधन हो गया।श्री त्रिपाठी लीवर की समस्या से लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह गोरखपुर में धर्मशाला इलाके में परिवार के साथ रहते थे। तबीयत खराब होने के बाद पूर्व सांसद को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें