सदगुरु पोषण आरोग्यम् योजना में सद्गुरु ट्रस्ट की श्रीमती उषा जैन को किया गया सम्मानित


चित्रकूट ब्यूरो:(स्वतंत्र प्रयाग): सदगुरु ट्रस्ट की श्रीमती उषा जैन को पुनः योजना के कुशल क्रियान्वन के लिए सम्मानित किया गया। सदगुरु ट्रस्ट द्वारा विगत एक माह से चित्रकूट अंचल में कुपोषण के शिकार बच्चों के लये सदगुरु-पोषण आरोग्यम् योजना प्रारंभ की गयी थी।

 इस योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मझगवां एवं जिला प्रशासन सतना के सहयोग से चित्रकूट अंचल के विभिन्न आदिवासी गाँवों के कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें प्रत्येक माह में दो बार पोषण आहार किट, एवं दवाइयों का वितरण किया जा रहा है।

 जून 2021 में इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया था। जिसके अंतर्गत चित्रकूट के 11 विभिन्न केन्द्रों में पौष्टिक आहार की किट कुपोषितों को सदगुरु ट्रस्ट द्वारा वितरित की जा रही थी। इसी क्रम में लगातार तीसरी बार 230 कुपोषित बच्चों को किट का वितरण किया गया। इस योजना में अभी तक 690 पौष्टिक आहार की किट का वितरण किया जा चुका है | 

                       इस अवसर पर इस समूचे योजना को क्रियान्वित करते हुए सदगुरु महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा बी.जैन ने बतलाया कि, हमारा लक्ष्य है कि चित्रकूट अंचल में कोई भी आदिवासी या ग्रामीण बच्चा पौष्टिक आहार के अभाव में कुपोषण का शिकार ना हो। सभी बच्चे स्वस्थ्य रहें। 

जिसके लिए उनके माता-पिता में भी आहार के प्रति जागरूकता लाना आवश्यक है। साथ ही ग्रामीण अंचलों में हमारी आंगनवाडी एवं आशा कार्यकर्ताओं को भी इस अभियान में जोड़ा गया है, जिससे कोई भी बच्चा छूटने ना पाए। 

साथ ही ट्रस्टी डॉ.बी.के जैन, जानकीकुंड चिकित्सालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एबीएस राजपूत एवं बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.सबीना शेख ने इस अवसर पर आशा तथा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उन्हें प्रशिक्षण तथा योजना के क्रियान्वन हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया |  

                      श्रीमती उषा बी.जैन को सदगुरु-पोषण आरोग्यम् के इस अभिनव प्रकल्प में उनके कुशल क्रियान्वन एवं मार्गदर्शन के लिए जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास कार्यालय मझगवां की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर तहसीलदार  ऋषि नारायण सिंह, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी  श्याम किशोर द्विवेदी, परियोजना अधिकारी संजय उरमलिया, सेक्टर पर्यवेक्षक प्रीती पाण्डेय,अर्पणा शुक्ला, रोशनी चौरसिया, लक्ष्मीदीन वर्मा के साथ जानकीकुंड चिकित्सालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एबीएस राजपूत एवं बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.सबीना शेख एवं भीषम शुक्ला भी उपस्थित रहे।


उत्तम शुक्ला 

ब्यूरो हेड चित्रकूट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में