प्रधान संघ की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी: जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला

 

  

चित्रकूट ब्यूरो:(स्वतंत्र प्रयाग): ब्लाक परिसर मऊ मे अखिल भारतीय प्रधान संघ का चुनाव प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला की उपस्थिति मे संपन्न हुआ।

 प्रधानों ने सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष पद पर  कोटवा गांव के प्रधान प्रभात पांडेय को चुन लिया गया। सोमवार को ब्लाक परिसर सभागार मऊ में प्रधान संघ की बैठक प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष सुनील शुक्ला की उपस्थिति मे संपन्न हुआ है।

 बैठक के दरमियान प्रधान संघ का चुनाव सर्व सम्मति से किया गया, जिसमें प्रभात पांडेय को ब्लाक मऊ का अध्यक्ष पद पर चयन किया गया। प्रभात पांडेय ने  कहा  कि शीघ्र ब्लाक कमेटी कमेटी का गठन किया जायेगा तथा उपस्थित  प्रधानो का आभार व्यक्त किया। 

प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष सुनील शुक्ला का स्वागत सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष ने प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानों  के मान-सम्मान की लड़ाई बजबूती के साथ लडी जायेगी। प्रधान गांव के विकास के साथ-साथ जनसेवक हैं।अपने-अपने गांव के जनता की सेवा मे कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

                      बैठक मे शारदा पांडेय,केशरी सिंह,दरबारी लाल निषाद,सुनील कुमार,राजेश श्रीवास्तव,बाला प्रसाद,रामनरेश पाल आदि प्रधान उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा