भाजपा जिलाध्यक्ष व चेयरमैन कोरांव ने पड़रिया में किया पौधारोपण

कोरांव,प्रयागराज:(स्वतंत्र प्रयाग): भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती व चेयरमैन कोरांव नरसिंह कुमार केशरी ने विकासखंड कोरांव के पड़रिया ग्राम पंचायत में सोमवार को पौधरोपण किया। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं।

आम जनमानस से वृक्षारोपण करने की अपील

उन्होंने वृक्षारोपण कर आम जनमानस से पेड़ लगाने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष नरसिंह केसरी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन व आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और वातावरण मिल सके इसके लिए वृहद पैमाने पर पौधरोपण जरूरी है। 

अगर वृक्ष नहीं रहेंगे तो मानव जीवन दिन पर दिन संकट की ओर बढ़ता जाएगा और शुद्ध हवा वातावरण के अभाव में तमाम प्रकार की संक्रामक बीमारियों से लोग ग्रसित होने लगेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि हमारी सरकार पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक वर्ष बृहद पैमाने पर वृक्षारोपण करा रही है। 

जंगलों व पहाड़ो पर भी प्लांटेशन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। हमारी सरकार आने वाली पीढ़ी को शुद्ध व वातावरण मिल सके इस पर वृहद पैमाने पर कार्य कर रही है जो काबिले तारीफ है। इस दौरान प्रमुख रुप से बलराम द्विवेदी, विजय शंकर शुक्ल, पुष्पराज पटेल, नयन मिश्र, रोहिणी तिवारी, बबुआन द्विवेदी, संतपाल, समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में