तहसील व जिला मुख्यालयों को दो लेन मार्गों से जा रहा है जोड़ा

लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 26 तहसील मुख्यालय ऐसे थे जो दो लेन मार्ग से नहीं जुड़े थे, जिन्हें दो लेन मार्ग से जोड़ने की कार्य योजना बनाई गई।
और इन 26 तहसीलों मुख्यालयों को जोड़ने वाले मार्ग का चौड़ीकरण करते हुये 2 लेन से जोड़ने हेतु( लंबाई 269.66 किलोमीटर) 387 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां निर्गत की गई और 19 तहसील मुख्यालय की सड़कों को चौड़ा कर दो लेन मार्ग से जोड़ दिया गया है शेष कार्य प्रगति पर है।
इसी तरह से 138 विकासखंड मुख्यालय ऐसे थे ,जो दो लेन मार्ग से नहीं जुड़े थे, जिन्हें दो लेन मार्ग से जोड़ने की विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए 117 विकास खंडों मुख्यालयों को दो लेन से (लंबाई 978 किलोमीटर )लागत 1621 करोड़ (चौड़ीकरण हेतु) वित्तीय
स्वीकृतियां निर्गत की गई और 79 विकासखंड मुख्यालयों को दो लेन मार्गो से जोड़ा गया है ।शेष पर कार्य तीव्र गति से चल रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें