कांग्रेस ने नैनी मे चलाया सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान


नैनी,प्रयागराज:(स्वतंत्र प्रयाग): विपक्षी दलों ने युद्धस्तर पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार पर हमला बोल रखा है। इसी कड़ी में बुधवार को पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की यमुनापार इकाई ने सब्जीमंडी चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर कीमतों में वृद्धि के खिलाफ जन हस्ताक्षर अभियान चलाया। 

इस दौरान पेट्रोल पंप पर ईंधन भराने वालों को जन हस्ताक्षर अभियान में भागीदारी करते देखा गया। पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि को लेकर जन हस्ताक्षर अभियान में पब्लिक का सरकार के प्रति गुस्सा भी नजर आया। 

अभियान के दौरान मौजूद कांग्रेसियों ने बताया कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ यमुनापार पिछड़ा वर्ग कांग्रेस आमजन के बीच जाकर काम कर रही है। कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग यमुनापार जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने किया। 

इस दौरान प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग मानवानंद चौरसिया प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग राजू सिंह पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी प्रकोष्ठ नरेंद्र आदिवासी अनुसूचित जाति जमुनापार जिलाध्यक्ष कृष्ण प्रकाश दिवाकर पिछड़ा वर्ग प्रदेश, नागेश कुमार, मनीष गौड़, नरेंद्र यादव, अमर बालक, अजय मसीह, पवन शर्मा, सचिव सुनील यादव, समीर, अनिल कुशवाहा,  आदि कांग्रेस पार्टी के मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में