पीआरवी ने घरेलू विवाद में डाई पीने वाली महिला को समय से पहुंचाया अस्पताल

 


चित्रकूट ब्यूरो:(स्वतंत्र प्रयाग): जनपद चित्रकूट पीआरवी 4417 थाना कोतवाली कर्वी अंतर्गत दिनाँक 04/07/2021 को समय 21:24 बजे इवेंट संख्या 16535 द्वारा घटनास्थल कछार पुरवा थाना कोतवाली कर्वी से कॉलर अर्जुन कुमार ( मोबाइल नंबर 9569841326) द्वारा सूचना दी गयी।

 कि मामा मामी के बीच विवाद हुआ है। मामी डाई पीने की धमकी दे रही है। इस सूचना पर पीआरवी तत्काल अल्प समय में घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुँचने पर पीआरवी कर्मियों को जानकारी हुई कि कॉलर के मामा राममिलन और मामी सुमन में आपसी लड़ाई झगड़ा और विवाद हुआ था। 

जिससे कॉलर की मामी सुमन ने डाई पी ली है। जिससे सुमन की हालत खराब हो गई है। पीआरवी कर्मियों ने महिला सुमन को जिला अस्पताल सोनेपुर में भर्ती कराया। साथ मे परिवारीजन भी थे। फिलहाल महिला की हालत अब ठीक है।

                पीआरवी स्टाफ मे कमांडर - आरक्षी अजीत पाल, पायलट - होमगार्ड भगवत प्रसाद शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में