जिले के महामंत्री व जसरा के मंडल अध्यक्ष को पार्टी द्वारा मिली नैतिक जिम्मेदारी


जिला महामंत्री के निधन से रिक्त महामंत्री का  हुआ चयन , जसरा के मंडल अध्यक्ष हुए परिवर्तित

यमुनापार, प्रयागराज:(स्वतंत्र प्रयाग): भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव के निर्देशानुसार सहमति पत्र जारी होने के उपरांत जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने जिले के महामंत्री के रूप में निवर्तमान भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल को जिला महामंत्री के दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी है। 

उक्त दायित्व जिला महामंत्री रहे स्व.रामेश्वर पटेल के निधन से रिक्त हुई थी। वही यमुनापार जिले के जसरा मंडल में नाम परिवर्तित करते हुए निवर्तमान महामंत्री का दायित्व संभाल रहे जगत नारायण शुक्ला को मंडल अध्यक्ष जसरा के रूप में मनोनयन किया है। 

दोनो पदाधिकारियों के घोषणा पर जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। वही दोनो पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती का आभार व्यक्त करते हुए  जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक अपने अपने पद का निर्वहन करने का भरोषा व्यक्त किया है।

सुरेन्द्र पांडेय 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में