ऐतिहासिक बुद्ध की नगरी कौशाम्बी में विनायक आई केयर प्लस की सौगात

मंझनपुर, कौशाम्बी:(स्वतंत्र प्रयाग): अवनी वेलफेयर चैरीटेबल ट्रस्ट के चीफ़ ट्रस्टी आर. बी. जायसवाल व राजेश जायसवाल के द्वारा विनायक आई केयर प्लस मंझनपुर मुख्यालय में शुरू किया गया। जिसका सिलान्यास मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल (जायसवाल युवा मंच उत्तर प्रदेश) एवं विशिष्ट अतिथि संजय जायसवाल जिला महामंत्री भाजपा कौशाम्बी के द्वारा उदघाटन किया गया।

 प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल एवं जिला महामंत्री भाजपा कौशाम्बी संजय जायसवाल ने कहा कि अब सभी जनपद वासियो को आँखों की जाँच डिजिटल तरीके से व चश्मा के सारे ब्रांड आपको कम से कम खर्च में प्राप्त होंगे।

 अवनी ट्रस्ट के चीफ़ ट्रस्टी आर. बी. जायसवाल व डा. राजेश जायसवाल ने कहा कि कौशाम्बी में जल्द हि अवनी ट्रस्ट के द्वारा कौशाम्बी के आठो ब्लॉक में कैम्प के माध्यम से बीपीएल कार्ड धारकों या गरीबी रेखा नीचे आने वाले लोगों की जाँच व चश्मा निशुल्क वितरण किया जायेगा।

 जल्द ही अगले वर्ष तक ट्रस्ट के द्वारा द्वाबा क्षेत्र में विनायक आई केयर प्लस के नये सेंटर खोले जायेंगे इस शुभ अवसर पर अभिषेक जायसवाल जिला अध्यक्ष प्रयागराज अमित जायसवाल, एडवोकेट राजेश मिश्रा, प्रतीक जायसवाल प्रदेश सचिव पुष्कर जायसवाल, आशर्फी लाल जायसवाल  अभिलाश जायसवाल डा. मोहन अरुण जायसवाल  सुशील कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में