पीआरवी ने मानसिक रुप से विक्षित महिला को उसके परिजनों को किया सुपुर्द

चित्रकूट ब्यूरो:(स्वतंत्र प्रयाग): जनपद चित्रकूट पीआरवी 2027 चौकी सीतापुर थाना कोतवाली कर्वी अंतर्गत दिनाँक 13/07/2021 को समय 21:13 बजे इवेंट संख्या 14723 द्वारा घटनास्थल सीतापुर रैन बसेरा के पास थाना कोतवाली कर्वी से कॉलर राहुल सिंह ( मोबाइल नंबर 9451753673 ) द्वारा सूचना दी गयी कि यहां पर एक पागल महिला 2-3 दिन से आई है। रोड पर घूम रही है, बीच रोड पे बैठ जाती है, गाड़िया आ जा रही है। 

 इस सूचना पर पीआरवी तत्काल अल्प समय में घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंच कर पीआरवी कर्मियों को कॉलर ने बताया कि एक पागल महिला 2-3 दिन से आई है, रोड पर घूम रही है। महिला अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। 4-5 दिन पहले कुछ लोग एक महिला को ढूढ़ रहे थे। 

वे लोग अपना पता और मोबाइल नंबर दे गये थे और अपने घर चले गये थे। पीआरवी कर्मियों ने मोबाइल नंबर 8827962669 पर बात करके महिला की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी तो पीआरवी कर्मियों को उस व्यक्ति ने बताया कि ये महिला हमारी माँ है, जिनका नाम मुन्नीबाई पत्नी बिंद्रावन घोष r/o बरमा डांग ps दिगौड़ा जनपद टीकमगढ़ मध्यप्रदेश की रहने वाली है।  

महिला का लड़का भानू प्रताप पुत्र बिंद्रावन घोष ने बताया कि मेरी माँ मेरी नानी के साथ चित्रकूट में आई थी और यही से मेरी माँ खो गई।हम लोगो ने बहुत तलाश किया पर मिली नही। अपनी माँ की गुमशुदगी की सूचना भी हमने दी थी। महिला का लड़का भानू प्रताप अपने गांव से 4 व्हीलर गाड़ी लेकर आ गया। पीआरवी कर्मियों ने पागल महिला को उसके लड़के के सुपुर्द कर दिय। लड़का अपनी माँ को लेकर सकुशल ले कर चला गया।

        पीआरवी स्टाफ मे

कमांडर - हेड का. नसीर अहमद,

सब कमांडर - का. हेमंत कुमार,

पायलट - का. शैलेंद्र कुमार शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में