थाना समाधान दिवस में सुनी गई फरियादियों की समस्याएं
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiyEc8HvyiLLM9rVjVIGDqQTIVSOe_pgXD4s-f98J7ls3nfwu8voDtSHdDCcrkTzZ83-mG_m3aUq8Iry5xeiO30qGujCIyNbXAv45Ah6r8QlD44lPmyEWA8PjIaJ7sgM1v8pW-fUDUeiwc/w400-h73/IMG-20210724-WA0224.jpg)
चित्रकूट ब्यूरो:(स्वतंत्र प्रयाग): दिनांक 24.07.2021 को जनपद चित्रकूट के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस के अन्तर्गत लोगों की समस्याओं को सुना गया व उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
थाना रैपुरा में एडीएम महोदय गणेश प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय उपस्थित रहे तथा फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं का निवारण किया गया। थाना मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय शैलेन्द्र कुमार राय व एसडीएम मऊ नवदीप शुक्ला, तहसीलदार शशिकान्त मणि उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
इसी प्रकार प्रत्येक थानों में प्रभारी निरीक्षक द्वारा सम्बन्धित एसडीएम महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर की उपस्थिति में थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।अधिकारीगणों द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना गया व निवारण करने हेतु कार्यवाही की गयी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें