उत्तर प्रदेश में व्यापारियों का हो रहा है उत्पीड़न, 2022 में व्यापारी देंगे करारा जवाब


प्रयागराज: (स्वतंत्र प्रयाग): शहर कांग्रेस कमेटी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन श्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता का आगमन हुआ। जिले के व्यापारियों व कांग्रेसियों ने फूल माला व तिरंगा साफ़ा पहनाकर जोरदार स्वागत किय।

व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा व्यापारियों व कांग्रेसियों को आह्वान किया 2022 में उत्तर प्रदेश में व्यापारी व आम जनता कांग्रेस की तरफ आ रही हैं पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है भाजपा सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई व तेल की बढ़ती कीमतों से व्यापारीयों की कमर टूट चुकी है। जनता इसका जवाब 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम करेगी।

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शौकत अली  ने कहां कि कांग्रेस ने 70 साल में जो बनाया, उसको इस सरकार ने बेचने का काम किया। जितने भी अस्पताल आज कोरोना काल में मरीजों को इलाज मिला वह अस्पताल कांग्रेस के बनाए हुए हैं वरना आज देश की स्थिति बद से बदतर हो जाती।

सभा का संचालन शौकत अली ने किया। अजहर अली वारसी, सतीश केसरवानी, इरशाद उल्ला, इशरत अली, चांद, अनूप सिंह, मोहम्मद नौशाद कुरेशी, राजेंद्र केसरवानी, मनोज कुमार मनु, विपिन पाल, मंगलेश्वर सिंह, सुशील कुमार मिश्रा, आदर्श मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में