कर्नाटक के पूर्व PWD मंत्री सीएम उदासी के अकास्मिक निधन पर सीएम येदियुरप्पा ने किया शोक व्यक्त

 


सीएम उदासी एक सज्जन राजनीतिज्ञ व्यक्ति थे - येदियुरप्पा

बेंगलुरु(स्वतंत्र प्रयाग)कर्नाटक के पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सीएम उदासी का मंगलवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। श्री उदासी 85 वर्ष के थे। उदासी हानेगल से विधायक थे।  वे 1983 में पहली बार कर्नाटक विधानसभा के लिए हंगल से विधायक बने उसके बाद वे विधायक के रूप में  अपने निर्वाचन क्षेत्र से ही छह बार निर्वाचित हुए थे। कर्नाटक में भाजपा के वरिष्ठ नेता में सुमार सीएम उदासी का लम्बी बीमारी के चलते आज दोपहर बेंगलुरुु के अस्पताल में अकास्मिक निधन हो गया। 

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने दिवंगत नेता के निधन पर शोक व्यक्त  किया है।  साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि सी एम उदादी एक सज्जन राजनीतिज्ञ व्यक्ति थे। उन्होंने PWD मंत्री के रूप में जो काम किया वह उल्लेखनीय है। वहीं पर मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि श्री उदासी जी के द्वारा मंत्री के रूप में प्रदेश में किए गए विकास कार्यों के साथ-साथ अपने भी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हमेशा ही याद किया जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने एक वरिष्ठ नेता खो दिया है जो हंगल और राज्य में लोकप्रिय थे। वहीं पर  सी एम उदासी के बेटे सी एस उदासी जो कि हावेरी से सांसद भी  हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में