पीआरवी टीमों ने अलग-अलग सड़क दुर्घटना में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

 

  मऊ/चित्रकूट(स्वतंत्र प्रयाग) यूपी 112 जनपद चित्रकूट पीआरवी 2050 थाना मऊ अंतर्गत समय 10:13 बजे इवेंट संख्या 3754 द्वारा घटनास्थल धवाडा मोड़ थाना मऊ से कॉलर वीरेंद्र प्रसाद द्विवेदी द्वारा सूचना दी गयी कि एक्सीडेंट हो गया है। बाइक और साइकिल सवार 2 लोग घायल हैं। एक का पैर टूट गया है। कृत कार्यवाही पीआरवी अपने पॉइंट में थी। तभी एक राहगीर द्वारा बताया गया कि धवाडा मोड़ पर एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर पीआरवी द्वारा इवेंट बनवा गया और अल्प समय में पीआरवी कर्मी घटनास्थल पर पहुचे। घटनास्थल पर पहुंच कर पीआरवी कर्मियों को जानकारी हुई कि बाइक और साइकिल सवार का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमे साइकिल सवार का पैर टूट गया है और मोटरसाइकिल सवार भाई बहन को भी चोट आई है। सभी घायलो को पीआरवी वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊ में भर्ती कराया गया। घायलो के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। घटना के संबंध में थाना प्रभारी को भी बताया गया।पीआरवी स्टाफ मे कमांडर – मुख्य आरक्षी वीरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सब कमांडर – मुख्य आरक्षी जुबैर अली, महिला आरक्षी - शिखा सिंह, पायलट – मुख्य आरक्षी जयकरन सिंह यादव शामिल रहे।

                      एक अन्य घटना मे 

जनपद चित्रकूट पीआरवी 2042 थाना बरगढ़ अंतर्गत समय 15:23 बजे इवेंट संख्या 7521 द्वारा घटनास्थल घाटी थाना बरगढ़ से कॉलर पप्पू सिंह द्वारा सूचना दी गयी कि बाइक वाला अपने आप गिर गया है घायल है। कृत कार्यवाही इस सूचना पर पीआरवी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तो पीआरवी कर्मियों को जानकारी हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी बरगढ़ घाटी के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार 02 लोग घायल हो गये है। जिसमे एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को पीआरवी वाहन द्वारा सी एच सी अस्पताल मऊ में भर्ती कराया गया। घायलो के परिजनों को भी सूचना दी गई। घटना के संबंध में थाना पुलिस को भी अवगत कराया गया। पीआरवी स्टाफ मे कमांडर – मुख्य आरक्षी काशीनाथ, सब कमांडर - आरक्षी राजू सिंह, पायलट – मुख्य आरक्षी सुरेंद्र द्विवेदी शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में