खेल मंत्री किरन रिजिजू ने की मिल्खा सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना


चंडीगढ़ (स्वतंत्र प्रयाग)देश के महान एथलीट और फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर 91 साल के मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमण के बाद शहर के पीजीआई में इलाज चल रहा है, जहां पर उनकी हालत पहले से बेहतर है। पीजीआई डायरेक्टर डॉ. जगत राम ने बुलेटिन में कहा है कि मिल्खा सिंह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनका ऑक्सीजन लेवल अब ठीक है।

वहीं केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने मिल्खा सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने फैली अफवाह को खारिज करते हुए मिल्खा सिंह के जल्द ठीक होने की कामना की थी। रिजिजू ने कहा कि कृपया इस महान एथलीट और भारत की शान मिल्खा सिंह के बारे में गलत जानकारी मत चलाइए, अफवाहें मत फैलाइए। उनकी हालत स्थिर है और वे उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा