आज ‘काला दिवस’ मनाएंगे भाजपाई

 

शंकरगढ़/प्रयागराज(स्वतंत्र प्रयाग) 25 जून, 1975 को असंवैधानिक तरीके से लगाए गए आपातकाल के विरोध में भाजपाई शुक्रवार को जिले एवं जमुनापार के विभिन्न स्थानों पर 25 जून दिन शुक्रवार को भाजपाई काला मास्क पहनकर करेंगे विरोध प्रदर्शन।

भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि लोकतंत्र की हत्यारी पूर्व की कांग्रेस सरकार ने कई बार असंवैधानिक तरीके से लोकतंत्र का गला घोंटा। इस दौरान सरकार के इस कृत्य का विरोध करने वाले विपक्षियों, लोकतंत्र सेनानियों को भेड़-बकरियों की तरह जेलों में ठूंस-ठूंस कर भर दिया था। उस आपात काल के विरोध में भारतीय जनता पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी। 

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 25 जून को जिला संयोजक राजेश शुक्ल, जिला सह-संयोजक संतोष त्रिपाठी, जिला सह-संयोजक विनोद प्रजापति, दिलीप कुमार चतुर्वेदी सहित कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी प्रतीकात्मक रूप में काला मास्क पहनकर काला दिवस मनाएंगे और लोकतंत्र सेनानी सम्मान कार्यक्रम के तहत लोकतंत्र सेनानियों के आवास पर जाकर स्मृति चिन्ह, श्रीफल, अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान करेंगे। इस दौरान जनपद स्तर पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके मुख्य वक्ता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पांडेय होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में