उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम

विभिन्न जनपदों से आये सैकड़ों लोगों की शिकायतों को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश       

लखनऊ़ (स्वतंत्र प्रयाग) उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अपने- 7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर लगभग कई दर्जन जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना । 

जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष आदि सैकड़ो लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी। उनकी समस्याएं  मौर्या  ने सुनी तथा त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निदेर्शित किया। आवास पर आये मरीजों के ईलाज हेतु उपमुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया और प्रत्येक व्यक्ति की हर सम्भव मदद हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए । कई समस्याओं के निस्तारण के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने के कई उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में