विवाद पर युवक पर चाकू से हमला, घर पर चढ़ चलाया ईंट पत्थर युवक लहूलुहान, पत्थर लगने से गाय के एक बछड़े की मौत

 


घूरपुर/प्रयागराज (स्वतंत्र प्रयाग) घूरपुर बाजार गए एक युवक को मामूली विवाद पर दो युवकों ने चाकू से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। इतना ही नही इसके बाद भी मनबढ़ युवकों ने घर पर चढ़ ईंट पत्थर चलाने लगे। ईंट पत्थर लगने से गाय का एक बछड़े की मौत हो गई। भीड़ ने दौड़ाया तो आरोपित दोनो युवक भाग निकले।

     नंद कुमार उर्फ ननके केसरवानी (24) पुत्र सीताराम केसरवानी निवासी घूरपुर कस्बा बुधवार की रात किसी काम से बाजार के चौराहे पर गया था। वहा पर पहले से मौजूद आरोपित सेमरा कल्बना गांव निवासी शंकर जायसवाल व शुभम जायसवाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच दोनो आरोपित युवकों ने चाकू से नंद कुमार के उपर हमला कर दिए। चाकू उसके गाल और नाक पर लगी जिससे वह लहूलुहान हो भागकर अपने घर पहुंचा। तो आरोपित युवकों ने घर पर चढ़ ईंट पत्थर चलाने लगे। ईट पत्थर लगने से गाय के बछड़े की मौत हो गई। शोर सुन आसपास के लोग बाहर निकले तो भीड़ देख आरोपित दोनो युवक भाग निकले। पड़ित युवक परिजन संग थाने पहुंच दोनो आरोपियों को नामजद करते शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जसरा सीएचसी भेजा। पुलिस दोनो युवकों को पकड़ने के लिए घर पर दविश दिया। लेकिन दोनो युवक घर पर नहीं मिले।

फोटो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में