विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने किया पौधरोपण

 

कौशाम्बी (स्वतंत्र प्रयाग) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकस अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी मनोज, उपजिलाधिकारीविनय गुप्ता, उपजिलाधिकारी सिराथू प्रखर उत्तम, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित बौद्ध वाटिका में पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बृक्षारोपण पर्यावरण के सन्तुलन को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, इससे वर्षा होने में मदद तथा वातावरण मंे घुले हुये कार्बनडाई आक्साइड गैसों सहित अन्य गैसों से हमारे जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाओं से भी बचाते है। साथ ही साथ प्राणवायु आक्सीजन का उत्सर्जन करते है। बृक्षो से अनेक प्रकार की जड़ी बूटियां भी प्राप्त होती है जो मनुष्य के जीवन मंे काम आती है। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण होते है, वृक्ष वातावरण को शुद्ध बनाये रहते है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आम्रपाली आम, मुख्य विकास ने चितवन, अपर जिलाधिकारी ने आम्रपाली आम, उपजिलाधिकारी सिराथू ने ऑवला, उपजिलाधिकारी अतिरिक्त ने चितवन, विनय गुप्ता ने अमरूद, विनोद कुमार सूचना ने नीबू, अमित कुमार सूचना ने जामुन के पौधे का रोपण किया। इसी तरह क्षेत्रीय वनाधिकारी अनिल कुमार शुक्ल, क्षेत्रीय वनाधिकारी नित्यानन्द पाण्डेय, सेक्सन अधिकारी अवधेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अलग-अलग प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में