जयमाल के बाद दुल्हन ही हुईं रफूचक्कर ,रात भर होती रही तलाश


रामपुर/जौनपुर (स्वतंत्र प्रयाग)उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के एक गांव में शनिवार की रात शादी के दौरान फिल्मी अंदाज में दुल्हन जयमाल के बाद फरार हो गई। रात भर उसकी तलाश होती रही। वह भोर में गांव के ही एक युवक के घर में छिपी मिली। पुलिस आरोपी युवक व उसके पिता को हिरासत में लेकर थाने ले गई। यहां घंटों पंचायत के बाद मामला सुलझने पर विवाह की रस्में पूरी हुईं।पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात भदोही जिले से बारात आई थी। घरातियों ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया। द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म हुई। जयमाल के बाद अचानक दुल्हन लापता हो गई।परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो सन्न रह गए। काफी देर तक घर व आसपास खोजबीन हुई, लेकिन दुल्हन का कहीं पता नहीं चला।

अनहोनी की आशंका से सहमे परिजन शक होने पर भोर में गांव के एक युवक के घर पहुंचे। दुल्हन इसी घर में छिपी हुई थी। परिजनों की सूचना पर रामपुर पुलिस भी वहां पहुंच गई। दुल्हन समेत आरोपी युवक और उसके पिता को पुलिस थाने ले गई। वहां घंटों तक पंचायत होने के बाद दुल्हन शादी के लिए तैयार हुई। शादी की रस्म पूरा होने के बाद दुल्हन की विदाई हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि दुल्हन और युवक में दोस्ती थी। युवती इस शादी को लेकर तैयार नहीं थी। काफी समझाने के बाद वह शादी के लिए राजी हुई

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में