अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लू बर्ड वेलफ़ेयर संस्था द्वारा योगा कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

 


 नैनी /प्रयागराज(स्वतंत्र प्रयाग) ब्लू बर्ड वेलफ़ेयर संस्था की ओर से पदम एन्क्लेव नैनी मे योगा दिवस पर योगा शिविर का सफल आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्षा अर्चना राय ने बताया की पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी योगा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह कार्यक्रम ऑनलाइन (फ़ाइव योगासना कॉंटेस्ट) ,योगा क्विज़ और आफ़लाइन दोनो माध्यम से आयोजित हुआ। समाज तथा छात्रों को योगा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। अध्यक्षा अर्चना राय द्वारा सबको कोविड लाइन का पालन करने हेतु आग्रह किया गया। कार्यक्रम संचालन की ज़िम्मेदारी क्रमशः डॉक्टर एकता मिश्रा संस्था की (जेनरल सेक्रेटेरी) और डॉक्टर आशीष मिश्रा संस्था के (डायरेक्टर) ने निभायी। उनके नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। संस्थान के सचिव अमित राय ने बताया कि यह कार्यक्रम पदम एनक्लेव में सुबह ७ बजे से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्यातिथि श्रीमती शीला राय रहीं। विशेष अतिथि के तौर पर पदम एनक्लेव के पदाधिकारी आशुतोष मिश्रा और रत्नेश सिंह की मौजूदगी ने कार्यक्रम को जीवंत बनाया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। ब्लू बर्ड वैलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक डॉ. शशांक त्रिपाठी ने संस्था के सभी पदाधिकारियों व योग प्रशिक्षक कमल सिंह को शुभकामना के साथ धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में