जीवन जीने की कला सिखाता योग: अंजनीलाल

 

शंकरगढ़,प्रयागराज(स्वतंत्र प्रयाग)अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज मंडल नारीबारी यमुनापार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया, जिसमें कोविड प्रोटोकाल के दायरे में रहते हुए योगाभ्यास किया। क्षेत्र के ग्राम कपड़ौरा, नारीबारी, झंझरा, गन्ने आदि सभी सेक्टरों में योग शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सूर्य नमस्कार, कपाल योग, तड़ासन, प्राणायाम, शवासन आदि कई तरह के योग का अभ्यास किया गया। अभ्यास करते हुए मंडल अध्यक्ष अंजनी लाल ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार के योग की जानकारी देते हुए इससे होने वाले लाभ से अवगत कराया। 

अंजनीलाल ने कहा कि योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के युज शब्द से मानी गई है। योग के जरिए शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ा जाता है। योग सूत्र के प्रणेता और महान व्याकरणाचार्य के अनुसार योग एक कठिन साधना है और इसमें प्रवीणता के लिए सत्त कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास की जरूरत होती है।

मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रतिदिन योग करने की अपील की। योग दिवस कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ल, संजीव पांडेय, उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी, अर्जुन गुप्ता, मीडिया प्रभारी विवेक सिंह, अक्षय विश्वकर्मा, अविनाश त्रिपाठी, अनिल चतुर्वेदी, संतोष सिंह, सुधाकर सिंह, बैजनाथ आदि लोग मौजूद रहे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में