आम आदमी पार्टी के चित्रकूट इकाई की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

चित्रकूट (स्वतंत्र प्रयाग) मंगलवार को आम आदमी पार्टी जिला चित्रकूट इकाई ने विधानसभा 2022 को लेकर की समीक्षा बैठक की। जिसमें जिला अध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने बूथ लेवल पर ग्राम अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष आदि पदों पर कार्यकर्ता और सदस्यों को सक्रिय करने की बात कही। वही जिला महासचिव सुशील सिंह पटेल ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम गांव गांव जाकर चलाया जाए एवं प्रत्येक कार्यकर्ता ,पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में वॉल पेंटिंग के द्वारा पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाएं। समीक्षा बैठक में कुछ नए साथियों को जिले की जिम्मेदारी दी गई। जिनमें विकास कुमार सिंह को सीवाईएसएस का जिला अध्यक्ष ,दिलीप सिंह जिला उपाध्यक्ष, अजय राज सोनी ए वाई डब्ल्यू जिला उपाध्यक्ष, शिव प्रसाद साहू जिला महासचिव , राजू ए वाई डब्ल्यू जिला उपाध्यक्ष, अनिल शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।

                   इस समीक्षा बैठक में अविनाश चंद्र त्रिपाठी ,आरबी सिंह कुबेर प्रसाद पाल, संतोष भारद्वाज ,अंकित सिंह, नर्मदा प्रसाद यादव ,सूरज श्रीवास्तव ,सुरेश सिंह, लवलेश केसरवानी, नीरज सिंह उमाशंकर विश्वकर्मा, दिनेश सिंह, जुगल किशोर जाटव,रामशरण यादव,प्रिंस जी आदि अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में