गौरवशाली प्रधानमंत्री पाकर धन्य है मातृभूमि - राजमणि कोल

 


मन की बात सुनने के लिए विधायक आवास पर भाजपाइयों की जुटी भीड़

कोरांव/ प्रयागराज (स्वतंत्र प्रयाग)गौरवशाली प्रधानमंत्री पाकर देश की मातृभूमि धन्य है। समाज के सभी वर्गों का समुचित विकास हो रहा है। देश में यातायात को सुगम बनाने के लिए बहुत तेजी के साथ कार्य किए जा रहे हैं। आधुनिक कृषि तकनीक को विकसित कर कम लागत में किसानों को अधिक मुनाफा के लिए भी हमारी सरकार का जवाबदे है और लगातार काम कर रही है। किसानों की आय दोगुनी कैसे हो इस पर वृहद पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं। जिससे आने वाले समय में किसानों के भी दिन बहुरेंगे यह बातें कोरांव सुरक्षित विधानसभा सीट के भाजपा विधायक राज मणि कोल ने रविवार को अपने आवास पर भाजपाई कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ पीएम मोदी के मन की बात सुनने के बाद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करने के दौरान कही। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के पूर्व विधायक राजमणि कोल ने जनता दरबार में आए हुए क्षेत्र के लोगों की जन समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि हमारी सरकार जनता का शोषण न हो इसके लिए भी लगातार अधिकारियों को कड़े निर्देश दे रही है। किसी भी समस्या का त्वरित निदान कैसे हो इस पर अधिकारियों को लगाता प्रशिक्षित भी किया जा रहा है जिससे देश की जनता खुशहाल दिख रही है। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, राजेश्वरी तिवारी, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा योगी समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में