टायर फटने से ई रिक्शा से टकराया बुलेट, दारोगा घायल


नैनी, प्रयागराज: (स्वतंत्र प्रयाग): बृहस्पतिवार की रात नैनी कस्बा पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा अमित कुमार सिंह एक सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।

 जहां प्राथमिक उपचार के बाद दरोगा को उनके कमरे पर छोड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक दरोगा अमित कुमार सिंह ड्यूटी के बाद बृहस्पतिवार की रात में कमरे की ओर जा रहे थे। इतने में सामने से आ रहे एक ई रिक्शा का टायर फट गया और रिक्शा अनियंत्रित होकर दरोगा के बुलेट मोटरसाइकिल से जा टकराया।

 जिससे दरोगा घायल हो गए। सूचना मिलने पर नैनी कस्बा चौकी प्रभारी सुशील दुबे अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल दरोगा अमित कुमार सिंह को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। तत्काल इलाज मिलने से दारोगा को काफी राहत मिली। थोड़ी देर बाद ही डॉक्टर ने उनको कमरे पर जाने की स्वीकृति दे दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में