गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा, बच्चे दो ही अच्छे - जिलाधिकारी

  उत्तम शुक्ला                    

चित्रकूट (स्वतंत्र प्रयाग) जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में गत दिवस विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाए जाने के संबंध में एक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई 2021 को मनाया जाएगा। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्व जनसंख्या दिवस 2021 की थीम "आपदा में ही परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी" थीम का मुख्य उद्देश्य जनसाधारण को सीमित परिवार के बारे में जागरूक बनाने के साथ-साथ परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति प्रदान करना है। विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़े के अवसर पर जनसाधारण को संबोधित किए जाने हेतु अधिक से अधिक विभिन्न स्तरों पर प्रचार-प्रसार कराया जाय। विश्व जनसंख्या दिवस दो पखवाड़ों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई 2021 तक, जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 जुलाई से 31 जुलाई 2021 तक मनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार को निर्देश दिए कि भारत सरकार द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार जनपद में ब्लॉक स्तर पर ससमय गतिविधियां संपादित कराएं। जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी द्वारा विशेष तौर पर सुनिश्चित किया जाए कि पखवाड़े के दौरान परिवार नियोजन सेवा से संबंधित गर्भनिरोधक सामग्री एवं अन्य आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएं तथा वितरण ब्लॉक स्तर पर आशा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराया जाए।

                    इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, अपर उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में